फिल्म ‘रामयण’ में रानी कैकेयी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस लारा दत्ता फिल्म की सक्सेस को एंजॉय करने के साथ एक और चीज को लेकर बेहद खुश हैं. उनकी बेटी सायरा ने UAE की धरती पर बड़ा कमाल कर दिखाया है. सायरा ने भारत के बाहर एक टेनिस चैंपियनशिप जीती है. बेटी की जीत पर लारा ने खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं.

लारा दत्ता ने शेयर की बेटी की तस्वीरें 

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैराह स्थित ‘टेनिस एंड कंट्री क्लब’ में लारा दत्ता की बेटी ने चैंपियनशिप अपने नाम की. एक्ट्रेस ने बेटी की चार तस्वीरें पोस्ट कीं, हालांकि किसी में भी उनकी बेटी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है. दो तस्वीरों में उन्होंने बेटी सायरा का चेहरा हार्ट इमोजी से छिपा दिया. एक्ट्रेस ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपनी बेटी (जो अब मुझसे भी लंबी हो गई है) के साथ टूर पर गई थी और जीत के साथ वापस लौटी हूं. बहुत गर्व है.’ एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में दो हार्ट इमोजी भी बनाए हैं.

लारा ने नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

पहली तस्वीर में सायरा मां के साथ लिफ्ट में मिरर सेल्फी ले रही हैं. इसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है. दूसरी फोटो में वो अपनी ऊंगलियों के सहारे चेहरे को छिपाकर पोज दे रही हैं. तीसरी फोटो में आप उन्हें अपनी ट्रॉफी और प्राइज चेक के साथ देख सकते हैं. जबकि चौथी तस्वीर में वो हाथ में ट्रॉफी पकड़े नजर आ रही हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lara Dutta Bhupathi (@larabhupathi)

लारा दत्ता और महेश भूपति की बेटी हैं सायरा

लारा दत्ता ने पूर्व टेनिस प्लेयर महेश भूपति से साल 2011 में शादी की थी. इसके बाद कपल ने साल 2012 में बेटी सायरा का वेलकम किया जो अब 14 साला की हो चुकी हैं और पिता की राह पर चलते हुए टेनिस में अपना करियर बना रही हैं.

‘रामायण’ की कमाई 1500 करोड़ के पार

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता ने राजा दशरथ की तीन रानियों में से एक कैकेयी का किरदार निभाया है. 14 दिनों में ये फिल्म दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये कमा चुकी है. जबकि भारत में नेट कलेक्शन 844 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है.