बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में विधान परिषद सचिवालय की 52 नियुक्तियां रद्द हो गयी हैं. बिहार विधान परिषद सचिवालय ने निवर्तमान सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में हुई नियुक्तियां रद्द कर दी है. बिहार विधान परिषद ने कुल 52 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी हैं, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी है. निजी सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और एलडीसी के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी हैं.

बिहार विधान परिषद की ओर से निजी सहायको के 7 पदों और डाटा इंट्री ऑपरेटर के 35 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर किया गया है. इसके साथ ही LDC यानी निम्न वर्गीय लिपिक के 10 पदों की नियुक्ति प्रक्रिया को भी रद्द किया गया. बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति के आदेश के बाद उप सचिव नवीन कुमार मिश्र ने इस संबंध में लेटर जारी किया.

तेजस्वी यादव का डील वाला बड़ा खुलासा! संजय झा और ललन सिंह का लिया नाम

विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत 7 सफल अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

जानाकरी के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत स्टेनोग्राफर और आप्त सचिव संवर्ग में निजी सहायक के कुल 7 रिक्त पदों पर भर्ती होनी थी. इसके लिए अंतिम परीक्षा परिणाम में सफल घोषित किए गए सभी सात अभ्यर्थियों को अब अयोग्य घोषित कर दिया गया.

क्यों रद्द की गईं नियुक्तियां?

विधान परिषद सचिवालय ने निम्न वर्गीय लिपिक के 10, डाटा इंट्री आपरेटर के 35 और निजी सहायक के सात पदों पर की गयी नियुक्तियों को रद्द कर दिया है. नियुक्ति रद्द करने का मुख्य कारण सभी नियुक्त कर्मियों को विधान परिषद सचिवालय द्वारा दो बार आयोजित पुनर्परीक्षा में शामिल नहीं होना बताया गया है.

विधान परिषद के कार्यवाहक सभापति डा प्रो रामबचन राय की सहमति से सभी नियुक्तियां रद्द की गयी. इनमें से ज्यादातर नियुक्तियां अवधेश नारायण सिंह के सभापति रहते हुए हुई थीं, जो बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. बीते दिनों उन्होंने पद से इस्तीफा दिया था. शक्ति संतुलन साधने के लिए जदयू के पास ये पद गया, रामवचन राय सभा पति बनें, वे जदयू कोटे के हैं.

निशांत कुमार को धक्का देने वाली घटना पर SSG ने मानी गलती, जानें क्या कहा