अगर आप भी सोच रहे हैं कि वीकेंड से पहले बैंक से जुड़ा जरूरी काम आज निपटा लें, तो जरा ठहरिए! बैंक जाने के लिए घर से निकलने से पहले यह देखना जरूरी है कि आपके शहर या राज्य में ब्रांच खुले भी हैं या नहीं. बता दें कि भारत में बैंक नेशनल हॉलिडेज, वीकेंड और स्थानीय त्योहारों के मौके पर बंद रहते हैं.
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल अपनी वेबसाइट पर छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी करता है. आपके शहर में बैंक कब बंद रहेंगे, इसकी पक्की जानकारी के लिए आप RBI की वेबसाइट देख सकते हैं या अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में पता कर सकते हैं.
आज 20 नवंबर को बैंक बंद है या खुला?
आज शुक्रवार को देश के लगभग सभी हिस्सों में बैंक खुले रहेंगे, सिवाय एक राज्य को छोड़कर. यहां उत्तराखंड की बात की जा रही है. आज उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) के उपलक्ष्य में राज्य में सार्वजनिक अवकाश है. इसके चलते हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, ऋषिकेश, पौड़ी सहित पूरे राज्य भर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. उत्तराखंड को छोड़कर उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के बाकी सभी राज्यों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले हैं.
इगास-बग्वाल क्या है?
इगास-बग्वाल उत्तराखंड का एक प्रमुख पारंपरिक लोकपर्व है, जिसे ‘बूढ़ी दिवाली’ के नाम से भी जाना जाता है. यह त्योहार दीवाली के ठीक 11 दिन बाद यानी कार्तिक शुक्ल एकादशी (देवउठनी एकादशी) के दिन मनाया जाता है. इस मौके पर ‘भैलो’ खेलने की अनूठी परंपरा है. लोग इस दिन पारंपरिक लोकगीत गाते हैं, घरों में अरसा, स्वाले, पकोड़े और खीर जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं.
त्योहार के मौके पर भले ही बैंक ब्रांच बंद रहे, लेकिन इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है. छुट्टी वाले दिन भी आप ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप, UPI और ATM के जरिए पैसे भेजने या निकालने, बिल पेमेंट, रिचार्ज करने जैसे अपने सभी जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं.
कल शनिवार को बैंक बंद है?
कल शनिवार, 21 नवंबर को देशभर में सभी बैंक खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, बैंक केवल महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. चूंकि कल नवंबर महीने का तीसरा शनिवार है इसलिए पूरे भारत में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. कल बैंक खुलने के बाद परसों यानी 22 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें:
51000 भत्ता, 50 लाख लोन और विदेश यात्रा, इस राज्य में बढ़े अफसरों के भत्ते-सुविधाएं
